सरकार जीडीपी की विफलता से ध्यान हटाने की कर रही है कोशिश : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 2 जून 2017

सरकार जीडीपी की विफलता से ध्यान हटाने की कर रही है कोशिश : राहुल

rahul-gandhi-criticize-modi-government
नयी दिल्ली, एक जून, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जीडीपी की वृद्धि दर में गिरावट पर सरकार की निंदा करते हुये कहा कि सरकार इसकी विफलता से ध्यान हटाने के लिये दूसरे मुद्दे खड़े कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गिरती जीडीपी दर, बढ़ती बेरोजगारी। हर दूसरा मुद्दा इन मूलभूत विफलताओं से हमारा ध्यान भटकाने के लिये खड़ा किया गया है।’’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी संलग्न की जिसके मुताबिक देश ने दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा खो दिया है। ऐसा चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धिदर गिरकर 6.1 तक होने के बाद हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़े करंसी नोटों के विमुद्रीकरण को ‘‘वैध लूट और ऐतिहासिक विफलता’’ करार दिया था और भविष्यवाणी की थी कि इससे जीडीपी में 2 फीसदी की गिरावट आयेगी। बाद में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी नोटबंदी की आलोचना की थी और कहा था कि इससे जीडीपी वृद्धि में गिरावट होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: