नयी दिल्ली, 13 जून, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में आंतरिक सुरक्षा के हालात का मूल्यांकन करने के लिए तीन जुलाई को सभी राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सभी राज्यों के गृह मंत्री बैठक में शामिल हो सकते हैं जिसकी अध्यक्षता सिंह करेंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यहां दिन भर चलने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात, सीमापार आतंकवाद, माओवादियों की हिंसा और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। राजग सरकार के कार्यकाल में यह ऐसी पहली बैठक होगी जहां सभी गृह मंत्री देश के सुरक्षा हालात पर चर्चा करेंगे। पूर्ववर्ती राजग सरकार में गृह मंत्रालय हर साल देश की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाता था। हालांकि पिछले तीन साल में ऐसा कोई सम्मेलन नहीं हुआ।
मंगलवार, 13 जून 2017
आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए राज्यों के गृह मंत्रियों की बैठक बुलाई राजनाथ ने
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें