भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जून 2017

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में

srikanth-in-indonesia-open-final
जकार्ता, 17 जून, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आज यहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो को कड़े मुकाबले में हराकर 1000000 डालर इनामी इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर के पुरूष एकल फाइनल में जगह बनाई। गुंटूर के 24 साल के श्रीकांत ने एक घंटा और 12 मिनट चले मुकाबले में 21-15 18-21 24-22 से जीत दर्ज की। सोन के खिलाफ श्रीकांत का जीत-हार का रिकार्ड 2-4 है। उन्होंने कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ पिछले चार मुकाबले गंवाए हैं लेकिन आज जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय खिलाड़ी अहम अंक जीतकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत कल होने वाले फाइनल में जापान के क्वालीफायर काजुमासा सकाई से भिड़ेंगे। श्रीकांत ने चौथी बार सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वह अप्रैल में सिंगापुर में फाइनल में पहुंचे थे जबकि 2014 में चीन ओपन और 2015 में इंडिया ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले एचएस प्रणय को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद सकाई के खिलाफ एक अन्य सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। पिछले दो दिन में ओलंपिक रजत पदक विजेता ली चोंग वेई और स्वर्ण पदक विजेता चेन लोंग को हराने वाले दुनिया के 25वे नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पांच मैच प्वाइंट मिले लेकिन वे इनका फायदा उठाने में नाकाम रहे और अंतत: उन्हें 77 मिनट में 21-17, 26-28, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: