सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 3.88 रुपये महंगा, गैर सब्सिडी सिलेंडर 78.50 सस्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जून 2017

सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 3.88 रुपये महंगा, गैर सब्सिडी सिलेंडर 78.50 सस्ता

subsidy-lpg-cylinders-cost-rs-3-88-non-subsidized-cylinders-78-50-cheape
नयी दिल्ली, 31 मई, देश की तेल वितरण कंपनियों ने सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर में 3.88 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 78.50 रुपये कम किया गया है। तेल वितरण क्षेत्र की अग्रणीय कंपनी इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर एक जून से 3.88 रुपये महंगा होकर 446.65 रुपये का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 442.77 रुपये थी। कंपनी के अनुसार गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 78.50 रुपये सस्ता होकर दिल्ली में 552.50 रुपये का मिलेगा। पहले यह 631 रुपये का था। कंपनियों ने राशन के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन तेल की कीमतों में कलकत्ता और मुंबई में 26 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की है।

कोई टिप्पणी नहीं: