दरभंगा 08 जुलाई, बिहार के दरभंगा जिले में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से अज्ञात अपराधियों ने करीब 18 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शिवधारा इलाके के एक निजी मकान में लगाये गये एटीएम के चेस्ट को काट कर अपराधियों ने 17 लाख 63 हजार 300 रुपये निकाल लिये। इसके बाद साक्ष्य छुपाने की दृष्टि से अपराधियों ने एटीएम मशीन को आग लगा दी। सूत्रों ने बताया कि मकान के मालिक अजरूल हसन आज अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जब जा रहे थे तो उन्हें एटीएम का शटर गिरा हुआ पाया। शक होने पर जब मकान मालिक ने शटर का उठाया तो उन्हें पूरे घटनाक्रम का पता चला। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम की जांच की। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार, 8 जुलाई 2017
दरभंगा : एसबीआई का एटीएम काटकर 18 लाख की लूट
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें