रांची 21 जुलाई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। श्री सहाय ने आज यहां कहा कि रघुवर सरकार की लापरवाही से राज्य की जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने रांची जिले के बुढमू थाना क्षेत्र में ओझासारम के करमा गांव में दो दिन पहले दुखन यादव की आत्महत्या की घटना को दुखद बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी है लेकिन इस मामले को उजागर न करके वह इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन इस मामले मे लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। अधिकारी बेलगाम हैं और सरकार मे शामिल मंत्री अपने में मस्त हैं। श्री सहाय ने कहा कि रघुवर सरकार अपनी मुट्ठी भर उपलब्घियों को गिनाने मे जुटी है। राज्य सरकार एक हजार दिन पूरे होने पर जश्न मना रही है वहीं राज्य में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
शुक्रवार, 21 जुलाई 2017
किसानों की आत्महत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : सुबोधकांत सहाय
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें