मधुबनी, 07 जुलाई; आज जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की। नियमित टीकाकरण में जो बच्चे छुट जाते है, उन्हें भी प्रतिरक्षित करने के लिए इस अभियान को प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में सात बीमारियों से रक्षा करने वाला टीकाकरण किया जाता है, इसलिए इसे मिशन इंद्रधनुष का नाम दिया गया है तथा इसका प्रारंभ भी सात तारीख को किया गया है। इस मिषन के अंतर्गत जिले के 13 प्रखंडो के 206 टीकाकरण केन्द्र पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने ऐसे कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों को भी बुलाने का निदेष दिया।
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017
मधुबनी : डी एम् ने किया मिशन इंद्रधनुष का शुरूआत
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें