मुंबई, 06 जुलाई, बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का कहना है कि वह हमेशा असफलता का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। रणबीर की हाल के समय में ‘बेशर्म’, ‘रॉय’, ‘बॉम्बे वेल्वेट’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थीं। जीवन में असफलता के साथ किस प्रकार से सामना करते हैं, संबंधी सवाल पूछे जाने पर रणबीर ने कहा, “लोगों ने मुझे पिछले तीन सालों में देखा है। मेरी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ भी एक बड़ी असफल फिल्म थी। इसलिए, मैं हमेशा असफलता के लिए तैयार रहता हूं। मैंने पहले ही कहा है कि भगवान काम में लगे हुए हैं और जब मैं काम कर रहा हूं तब अच्छा महसूस करता हूं। ” रणबीर ने कहा , “मैं एक फिल्म की सफलता या असफलता से खुद को दूर रखता हूं और उम्मीद करता हूं कि आदर और अन्या दोनों कम से कम इसको अपनाएंगे।
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017
असफलता का सामना करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं रणबीर
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें