दुमका (अमरेन्द्र सुमन) श्रावणी मेला को सफल बनाने में आपका भी योगदान कम महत्वपूर्ण नहीं। काॅवरियों की सेवा ग्रामीण ही किया करते हैं, वह भी पूरी लगन व सत्यनिष्ठा से। रामगढ़ प्रखंड के भदवारी पंचायत भवन में सभी मुखियाओं को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें डीआरडीए निदेशक दिलेश्वर महतो ने कही। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर आप सभी भी पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं किन्तु आप सबों का योगदान भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो पहली बार वासुकिनाथ धाम पहुंचते हैं जिनका स्वास्थ्य अचानक इस दौरान खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि 15 पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य अपने स्तर से श्रद्धालुओं की सेवा करंे। इस दौरान सभी जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम के लिए शिविर की व्यवस्था करंेगे। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि दो से तीन दिनों के अन्दर पंचायत स्तर पर आप सभी एक बैठक कर रिर्पोट दें। पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है तो जल्द से जल्द इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ राजकिशोर प्रसाद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी निर्मल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ व 15 पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
गुरुवार, 6 जुलाई 2017
दुमका : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य के भागी बनें
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें