नई दिल्ली, 05 जुलाई, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग मेें जारी हिंसा और उत्तरी 24 परगना में सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)ने आज तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर हमला करते हुए कहा कि “बहुसंख्यक सांप्रदायिकतावाद’’ और “अल्पसंख्यक कट्टरवाद” एक दूसरे को बढ़ावा देकर पोषित कर रहे हैं। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस -भाजपा के ध्रुवीकरण के साथ राज्य में अराजकता बढ़ रही है। हम आगे भी दोनों का विरोध करते रहेंगे और सामाजिक समरसता के लिये लड़ते रहेंगे। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक ताकत और तृणमूल को अल्पसंख्यक कट्टरवाद से सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंनेेेे एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि देश के लिये दोनों ही खतरा हैं, हमें उन्हें पराजित करने की जरूरत है।
गुरुवार, 6 जुलाई 2017
येचुरी ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें