उत्तर भारत में नयी कपास की 60 लाख गांठेंं होने का अनुमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

उत्तर भारत में नयी कपास की 60 लाख गांठेंं होने का अनुमान

6-million-cotton-bundle-production
फरीदकोट,09 अगस्त, नये कपास सत्र 2017-18 में उत्तर क्षेत्र के प्रमुख कपास राज्यों में कपास का उत्पादन करीब 60 लाख गांठें होने का अनुमान है। पिछले वर्ष यह उत्पादन 45 लाख गांठ रहा था। यह जानकारी इंडियन काटन एसोसिएशन लिमिटेड के प्रधान राकेश राठी तथा उपाध्यक्ष सुशील फुटेला ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कुल उत्पादन 60 लाख गांठों में से पंजाब में 12.40 लाख गांठें .हरियाणा 26.53 लाख .अपर राजस्थान 9.85 लाख .लोअर राजस्थान 112.14 लाख गांठों की पैदावार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछली बार कपास के दाम अच्छे होने के कारण इस बार उत्तर क्षेत्र में ही नहीं बल्कि किसानों ने देश में रिकार्ड बुवाई हुयी है। देश में कपास की पैदावार के लिये अनुकूल मौसम होने से कपास का रिकार्ड उत्पादन होने के आसार हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार पंजाब के कपास उत्पादक कुछ हिस्सों में सफेद मक्खी के हमले पर काबू पा लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: