मधुबनी : रूद्रपुर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने शराब के साथ किया गिरफ्तार । - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 अगस्त 2017

मधुबनी : रूद्रपुर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने शराब के साथ किया गिरफ्तार ।

alcohal-seized-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी प्रखंड गुरुवार की रात रुद्रपुर थाना पुलिस ने ननौर गाव से भारी मात्रा में शराव के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार की हैं।वरामद शराव आर एस ब्रांड की कुल 52 बोतल है। 180 एम् एल की 42 एवं 375 एम् एल की 10 बोतल है। गिरफ्तार शराव तस्कर ननौर गाव के कैलाश मिश्र है। उन्हें  शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के मुताविक शराव तस्कर कैलाश मिश्र  काफी दिनों से शराव का कारोवार करता था। कई बार छापामारी में यह बचता रहा। सटीक सूचना मिलने पर छापामारी में शराव के साथ गिरफ्तार की गयी। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में हुयी छापामारी दल में एएस आइ कपिलदेव सिह राम उदगार सुरेन्द्र यादव शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: