बेंगलुरु,16 अगस्त, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनकी ओर से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार पर दबाव बनाने के बाद ही वहां किसानों के कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया। श्री गांधी ने यहां गरीबों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘इंदिरा कैंटीन’ का शुभारंभ करने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से दबाव बनाने के बाद ही भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने की नीति की आलोचना की थी। श्री गांधी ने किसानों से जुड़े मुद्दों के अलावा गोरखपुर में बच्चों की मौत, भूटान में चीनी घुसपैठ और कश्मीर में जारी हिंसा जैसे गंभीर विषयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। श्री गांधी ने कर्नाटक में कोआपरेटिव बैंकों से 50 हजार रुपए तक का कर्ज लेने वाले किसानों के कर्ज माफ करने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रशंसा भी की। उन्होंने बेंगलुरु में 101 इंदिरा कैंटीन खोले जाने के फैसले पर राज्य सरकार को बधाई दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की रोजगार सृजन को लेकर भी आलोचना की। श्री गांधी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले श्री मोदी ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौकरियों का सृजन करने की बात कही थी। लेकिन वास्तविकता यह है कि यह एक लाख से भी कम है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी संपदा उसके युवा हैं और उनको सशक्त करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रहे हैं।
गुरुवार, 17 अगस्त 2017
Home
देश
राजनीति
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी में कांग्रेस की भूमिका अहम : राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी में कांग्रेस की भूमिका अहम : राहुल गांधी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें