रामपाल के खिलाफ मामलों में आज आएगा अदालत का फैसला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

रामपाल के खिलाफ मामलों में आज आएगा अदालत का फैसला

court-decision-will-come-today-in-cases-against-rampal
हिसार, 29 अगस्त, हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के संत रामपाल पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोक कर लोगों को बंधक बनाने को लेकर दर्ज मामलों में यहां की अदालत आज फैसला सुनाएगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत रामपाल के खिलाफ यह फैसला मुकदमा संख्या 426 और 427 में सुनाएगी हालांकि फैसले के लिये 24 अगस्त की तारीख तय की गई थी लेकिन डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सीबीआई अदालत में पेशी और फैसला सुनाये जाने के मद्देनज़र पुलिस ने याचिका दाखिल कर अदालत से इसे स्थगित करने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया था। इस बीच अदालत के आज फैसला सुनाने के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: