मधुबनी : डीएम ने बाढ़ राहत दल को किया सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

मधुबनी : डीएम ने बाढ़ राहत दल को किया सम्मानित

dm-madhubani-honored-flood-releaf-teem
मधुबनी, 24 अगस्त; जिला पदाधिकारी, मधुबनी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में गुरूवार को बाढ़ राहत कार्य में बिस्फी के बचाव दल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेना के नौवीं रैपिड इंजिनियर रेजिमेंट 4, रैपिड डिविजन, इलाहाबाद के. एच. बैजन्त्री, वरीय पदाधिकारी और अन्य सदस्यों को पाग-दोपट्टा और मिथिला पेटिंग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजा राव, रामा राव, महालिंगम, रामगोपाल, मंगोल, लांस नायक सन्यासी नायडू, लांस नायक विजय वास्कर, नायक रवि कुमार, समेत सेना के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: