चीन का दावा, डोकलाम से हटी भारतीय सेना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 28 अगस्त 2017

चीन का दावा, डोकलाम से हटी भारतीय सेना

india-go-back-in-doklam-china
बीजिंग, 28 अगस्त, चीन के विदेश मंत्रालय ने आज दावा किया कि भारत ने डोकलाम से अपने सैनिकों को हटा लिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “28 अगस्त को अपराह्न में भारत ने डोकलाम से अपने सभी सैनिकाें और उपकरणों को हटा लिया। चीन ऐतिहासिक समझौतों के अनुसार अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बनाये रखेगा। ” उन्होंने कहा कि 18 जून से भारतीय सैनिक डोकलाम में थे। चीन ने विभिन्न कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से भारत के साथ बातचीत की। प्रवक्ता ने कहा, “चीन सरकार भारत के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत अहमियत देती है। उम्मीद है कि भारत सीमा पर स्थिरता बनाये रखने के लिए एेतिहासिक समझौते का पालन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: