नयी दिल्ली, 10 अगस्त, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह बादल छाये रहे और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन भर आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है और बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कल भी आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है लेकिन बारिश की संभावना नहीं जतायी है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गुरुवार, 10 अगस्त 2017
दिल्ली में छाये रहे बादल, बारिश का अनुमान
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें