पटना : जीत का खुमार वाले वार्ड पार्षद मकान और शौचालय बनवा दें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अगस्त 2017

पटना : जीत का खुमार वाले वार्ड पार्षद मकान और शौचालय बनवा दें

patna-ward-and-toilet
दानापुर। नगर परिषद दानापुर निजामत क्षेत्र में है वार्ड नम्बर 36। वार्ड पार्षद हैं सुनील कुमार। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा 9 जून को विजयी द्योषित हुए। इस जीत में महादलित मुसहर समुदाय के लोगों ने अहम भूमिका निभायी। इससे निर्वाचित वार्ड पार्षद खुश हुए। जीत का खुमार उतारने के क्रम महादलितों से कहा कि गोला रोड मुसहरी में क्या कर दें। सदैव खिदमत में लगे रहने वाले और दूसरों की तकदीर व तस्वीर चमकाने में लगे महादलितों ने कहा कि जीर्णशीर्ण अवस्था वाली देवी चौड़ा को बना दें। वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने लोगों से उपेक्षित देवी- देवताओं का आशियाना को चमकाकर दे दिया। मंदिर में टाइल्स लगा दिया गया। एक पंखा भी लगा दिये। गोला रोड मुसहरी में 50 द्यर है। जो जर्जरावस्था में है। कोई सवा सौ लोग रहते हैं। केवल गीता कुमारी मैट्रिक पास है। दूसरी रिजल्ट देखने गयी हैं। यहां के लोग जर्जर मकान को तोड़कर राजीव गांधी आवासीय योजना से मकान बनवाना चाहते हैं। अभी नारकीय जीवन बिता रहे हैं। यहां पर सर्वे करके सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण करने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: