राजधानी पटना में राजद नेता की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अगस्त 2017

राजधानी पटना में राजद नेता की गोली मारकर हत्या


rjd-lederkilled-in-patna
पटना 10 अगस्त, बिहार में राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ इलाके में आज तड़के अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और वार्ड पार्षद केदार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि वार्ड पार्षद आज सुबह जब मार्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने नया टोला इलाके में घर के पास ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। श्री महाराज ने बताया कि घटना का कारण कई लोगों के साथ उनका भूमि विवाद माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक केदार यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: