रायबरेली के अमावा ब्लॉक के गांव पूरे जगन का पुरवा में शिवसेना जिला प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख अजय सिंह ने पदयात्रा कर पूरे गांव की समस्या सुनी। गांव वालों ने अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने अभी तक गांव की कोई परेशानी नहीं सुनी है।बैठक के दौरान जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना हमेशा गरीब समाज के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है। आजकल हमारे किसान भाइयों को भी फसल का फायदा नहीं मिलता, मंडी मे फसल को सही दामों में नहीं खरीदा जाता। हमारे देश मे दो सेना हैं, एक बार्डर पर रहकर हमारे देश की सुरक्षा करती हैं। दूसरे आप लोग हैं जो शिवसेना के माध्यम से अपने गांव के हक की लड़ाई लड़े। शिवसेना काम करने मे विश्वास रखती, न की राजनीति करने मे। लोगों को शिवसेना जिला प्रमुख अजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान करने के लिए पार्टी उचित कदम उठाएगी। इस दौरान , नरेश गुप्ता, कुलदीप, धीरज, अरुण, दिनेश पाल, आलोक, सुरेश, सुधारक, आशुतोष, मुकेश गुप्ता आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।
रविवार, 6 अगस्त 2017
रायबरेली : शिवसेना ने पदयात्रा कर पूरे गांव की समस्या सुनी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें