रायबरेली : शिवसेना ने फूंका ममता का पुतला। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 अगस्त 2017

रायबरेली : शिवसेना ने फूंका ममता का पुतला।

shivsena-in-raibareli
रायबरेली : प. बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी के तुगलकी आदेश कि, पश्चिम बंगाल में  दुर्गा माता कि मूर्ति का विसर्जन निर्धारित दिन नही होगा  क्यों कि उस दिन मुहर्रम है । मूर्ति विसर्जन मोहर्रम के दूसरे दिन होगा। जिसका  रायबरेली शिवसेना जिला प्रमुख अजय सिंह के नेतृत्व में इसका विरोध जताते हुए  ममता बनर्जी का पुतला दहन किया ।इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि बंगाल में धर्म को राजनीति के साथ जोड़कर वोटों कि राजनीति के चलते  प्रदेश के हिन्दूओं की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया है । शिवसेना केन्द्र  सरकार से ये मांग करती है कि इस पूरे मामले में  संज्ञान ले।  अगर बंगाल सरकार चाहे तो दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन और मुहर्रम एक दिन हो सकता है पर पं. बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। ममता के इस फैसले से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।  शिवसेना ऐसी बातों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान  धीरज गुप्ता, कुलदीप, , आलोक, अरुण सिंह, मुकेश, संजय, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: