जमशेदपुर में दो वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 18 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 14 अगस्त 2017

जमशेदपुर में दो वाहनों की टक्कर में छह की मौत, 18 घायल

vhacle-clash-six-dead-jamshedpur
जमशेदपुर 14 अगस्त, झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में आज दो वाहनों के बीच हुयी सीधी टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी तथा 18 अन्य यात्री घायल हो गये। जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यहां बताया कि बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में टेलर और यात्रियों से भरे पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुयी है। श्री कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वैन पर कुल 24 लोग सवार थे। घायलों को बहरागोड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर लाया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: