मधुबनी। चार दिन पूर्व मधुबनी में बारह वर्षीय लड़की की हत्या का आज खुलासा हो गया। इस हत्या का खुलासा करते हुए एसपी दीपक बरनवाल ने बताया कि मृतक इंद्रपूजा का मेला घूमने अपने ननिहाल सुगापट्टी आई थी। ननिहाल से ही अपनी ममेरी बहन के साथ मेला देखने गई। ममेरी बहन का गाँव के तीन लड़कों के साथ अवैध संबंध था और उन लड़कों ने एक हजार रुपये की लालच देकर उसे किसी दूसरे लड़की को लेकर आने को कहा था। ममेरी बहन ने ही बहन को मेला घुमाने के बहाने उन लड़कों के पास ले गई। उन लड़कों ने मृतक के साथ जबरदस्ती करना चाहा पर वह विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। पुलिस ने बताया कि चिल्लाने पर लड़कों ने उसका मुंह और गला दबा दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद सब ने मिलकर उसके शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए। पहले तो बहन कुछ भी बताने से इंकार कर रही थी पर पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया। फिलहाल पुलिस ने बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस ह्त्याकांड में शामिल तीनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में फुलपरास थानाध्यक्ष श्याम किशोर को पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह ही हत्यारों की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच-57 को जाम और आगजनी कर प्रदर्शन किया था।
शुक्रवार, 15 सितंबर 2017
मधुबनी : बारह वर्षीय लड़की की हत्या का राज खुला
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें