राजनाथ और महबूबा ने की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 10 सितंबर 2017

राजनाथ और महबूबा ने की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा

ajnath-j-k-cm-discuss-l-o-situation-other-issues-in-j-k
श्रीनगर, 09 सितंबर, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कानून व्यवस्था की स्थिति और घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों समेत अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की। श्री सिंह राज्य की चार दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि श्री सिंह श्रीनगर पहुंचने के बाद सीधे चेश्मशाही के नेहरू गेस्ट हाउस गए जहां उन्होंने सुश्री मुफ्ती से मुलाकात की। सुश्री मुफ्ती ने केन्द्रीय गृहमंत्री को राज्य की कानून एवं व्यवस्था खासकर घाटी की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया जहां गत एक माह से जारी हिंसा में कम से कम 27 आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षाबल के कई जवान शहीद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर भी विस्तार से चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं: