बिहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में चुनाव, सारी तैयारियां पूर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

बिहार : प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में चुनाव, सारी तैयारियां पूर्ण

betiyah-co-opretive-election
बेतिया। दी बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट.कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव 15 सितंबर दिन शनिवार को है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। 9 है और प्रत्याशी 16 हैं। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ की देखरेख में चुनाव होगा। बहरहाल हरेक प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रत्याशियों ने मिलकर चुनाव लड़ने की तरीका खोज ली है। एक ग्रुप में 9 और दूसरे में 7 सदस्यों को साथ-साथ रखा है। इस चुनाव में बेतिया के पल्ली पुरोहित फादर लौरेंस पास्कल और संत जेवियर हाई स्कूल,पटना के वाइस प्रिंसिपल फादर मनीष ओस्ता की प्रतिष्ठा दांव पर है। फादर लौरेंस पास्कल के अनुज फिलिप पास्कल और फादर मनीष ओस्ता के अकंल जोसेफ माइकल चुनावी दगंल में हैं। बेतिया के पल्ली पुरोहित फादर लौरेंस पास्कल के बारे में सूत्र का कहना है कि बेतिया पैरिश थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के बायलॉज में प्रावधान किया गया है कि पल्ली सिंगनेचरी ऑर्थोरिटी हैं। इसके आलोक में बेतिया के पल्ली पुरोहित फादर लौरेंस पास्कल  है। Signatories Authority होने के कारण उनके हस्ताक्षर के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। सूत्र का यह कहना है कि दोनों ही गुटों में जोरदार टक्कर है। पहले गुट जिसमें जिसमें 9 लोग हैं वो पल्ली पुरोहित फादर लौरेंस पास्कल के लोग हैं जिसमें उनके छोटे भाई लौरेंस पास्कल हैं। वहीं पल्ली पुरोहित के इशारे पर द्युमने वाले लट्टू लोग भी शमिल हैं। दूसरे गुट में से भी कुछ लोग बैंक के कर्मचारी हैं। यह मानना पड़ेगा कि दोनो ही गुटों में कुछ अच्छे लोग भी हैं जो अपने विवेक व बुद्धि से कार्य करने का माद्दा रखते हैं।


8 टीचर ,4 गृहणी, 2 बैंक क्लर्क और 2 सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इन्हीं में से 4 महिला 5 पुरूषों का चयन करना है।  1. शिक्षक हैं अजीत पौल साह   - स्लेट छाप, 2. समाजसेवी हैं अगस्टीन आदम-चम्मच छाप,3. बैंक में क्लर्क हैं कुलदीप तिर्की- स्टूल छाप,4. अवकाश प्राप्त हैं जोसफ माइकल     - टेबुल छाप,5. बैंक में क्लर्क हैं फिलिप तिकी - टेबुल लैम्प छाप,6. शिक्षक हैं.रंजीत केरोबिन -गैस चूल्हा छाप, 7. शिक्षक हैं रेंमड रेमी - गिलास छाप, 8.  समाजसेवी हैं रेमी एडविन         - हारर्मोनियम छाप,9. शिक्षक हैं साल्वातोरी बापतिष्ट-टोपी छाप,10. गृहणी हैं उषा सेराफिम- गिटार,11. शिक्षिका हैं तारा क्लेमेंट - स्टोव छाप,12. गृहणी हैं मेरी माइकल-मोटर साइकिल छाप,13. शिक्षिका हैं मेरी वायलेट -नल छाप,14.  शिक्षिका हैं रीता रेमी बेनेदिक्त- बल्ब छाप,15. गृहणी हैं सीमा दिनेश-जीप छाप और 16. गृहणी हैं स्वाति ओस्ता -बैलगाड़ी छाप।

कोई टिप्पणी नहीं: