गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 सितंबर 2017

गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

 demonstration-of-journalists-on-protest-for-murder-of-gauri-lankesh
चंडीगढ़ 06 सितंबर,  पंजाब एवं हरियाणा के पत्रकारों ने बेंगलुरू में कल रात वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हुई हत्या के विरोध में आज यहां प्रदर्शन किया।चंडीगढ़ प्रेस क्लब के बैनर तले विभिन्न पत्रकार संगठनों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।प्रदर्शन के दौरान देश भर में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों की निंदा की गयी। प्लेकार्ड लेकर पत्रकारों ने सेक्टर 17 शॉपिंग काम्प्लेक्स में प्रदर्शन किया। क्लब के उपाध्यक्ष सौरभ दुग्गल ने गौरी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर पत्रकारों को सुरक्षा देकर प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर श्री दुग्गल ने कहा,“ यह विचारधारा की लड़ाई है। सांप्रदायिक ताकतें सोचती हैं कि वे हिंसा से दूसरों की सोच को दबा सकती हैं पर ऐसा होगा नहीं।” वरिष्ठ पत्रकार संदीप दीक्षित ने कहा कि समय आ गया है जब पत्रकार एकजुट होकर मीडिया कर्मियों की आवाज दबाने की कोशिशों का पुरजोर विरोध करें।

कोई टिप्पणी नहीं: