जमशेदपुर 24 सितंबर, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बारसोत थाना क्षेत्र के कुमारधुबी गांव के एक मकान में अवैध रूप से चल रहे पटाखा कारखाने में आज हुए विस्फोट से कम से कम सात लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक पाउडर रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के कारण विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। आग के आसपास के मकानों में फैलने के कारण मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा अग्निशमन दल आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। उनका कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाना है।
रविवार, 24 सितंबर 2017
जमशेदपुर : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से सात लोगों की मौत
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें