गांधी जयंती पर नीदरलैंड में होगा ‘फॉलो द महात्मा’ मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 21 सितंबर 2017

गांधी जयंती पर नीदरलैंड में होगा ‘फॉलो द महात्मा’ मार्च

follow-the-mahatma-in-holland
एम्सटर्डम, 21 मार्च, नीदरलैंड में अहिंसा में विश्वास रखने वाले लोग 1-2 अक्तूबर को ‘फॉलो द महात्मा’ नामक एक अनूठा अभियान शुरु करने के लिए यहां भारतीय समुदाय और भारतीय दूतावास के साथ हाथ मिलायेंगे। दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विभिन्न देशों के करीब 1500 लोगों के इस मार्च में शामिल होने की संभावना है। नीदरलैंड में इतने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला यह इस तरह का पहला कार्यक्रम है। उसके तहत हेग स्थित ग्रोट कर्क में महात्मा गांधी के इस्तेमाल में लायी गयी साइकिल प्रदर्शित की जाएगी। भारतीय गांधी न्यास ट्रस्ट ने साइकिल सवारी की लोकप्रियता और साइकिल का डच सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा होने के मद्देनजर विशेष सद्भावना के तौर पर यह साइकिल भेजी है। यह फिलहाल एम्सटर्डम के नेउवे कर्क में एक प्रदर्शनी का हिस्सा है। विज्ञप्ति के अनुसार गांधी मार्च एक अक्तूबर को हेग में पीस पैलेस से ग्रोट कर्क तक होगा।


कोई टिप्पणी नहीं: