नहीं रहे अयोध्या विवाद के पक्षकार भास्करदास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 सितंबर 2017

नहीं रहे अयोध्या विवाद के पक्षकार भास्करदास

one-of-the-ayodhya-dispute-party-bhaskar-das-is-no-more
अयोध्या, 16 सितम्बर, अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद के प्रमुख पक्षकारों में से एक निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्करदास का आज तड़के यहां निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे । अयोध्या विवाद में परमहंस रामचन्द्र दास, मोहम्मद हाशिम अंसारी और महंत भास्करदास ही मूलरुप से प्र्रमुख पक्षकार माने जाते थे । दो की मृत्यु पहले ही हो चुकी है जबकि श्री भास्करदास ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली । वह पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती थे । उन्हें पक्षाघात की भी शिकायत थी । निर्मोही आखाड़े के सूत्रों के अनुसार उन्हेें शाम को सरयू में जल समाधी दी जाये ।

कोई टिप्पणी नहीं: