सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 05 सितम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 सितंबर 2017

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 05 सितम्बर

शिक्षक दिवस सम्मान समारोह संपन्न 

sehore-news
विधायक श्री सुदेश राय की अध्यक्षता एवं श्री मोहनलाल चेयरमेन उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीहोर के मुख्य आतिथ्य में डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग सीहोर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर में 5 सितम्बर को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वैघ ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रगति के पथ पर आगे बढते रहने कि प्रेरणा प्रदान की।  कार्यक्रम में श्री मोहन लाल चेयरमेन ने शिक्षकों की परिभाषा को अपने शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर अतिथियों के द्वारा किया गया।



सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक
कार्यक्रम में जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें श्रीमती शैलजा जोशी शिक्षक, श्रीमती उषा वर्मा शिक्षक,  श्री विश्राम सिंह सहायक शिक्षक, श्री देवकरण वर्मा सहायक शिक्षक, श्रीमती संुदरी मेधानी सहायक शिक्षक, श्री कमल सिंह प्रधानाध्यापक, कु. शहनाज खान शिक्षक, श्रीमती पुष्पा दुबे प्रधानाध्यापक, श्री रामचरण मालवीय प्रधानाध्यापक, श्रीमती प्रेमा राजपूत, श्री राजेन्द्र दीक्षित शिक्षक, श्री लाडसिंह परमार प्रधानाध्यापक, श्री पूरन सिंह खेलवाल प्रधानाध्यापक, श्री फूलसिंह ठाकुर शिक्षक,    श्री उमराव सिंह शिक्षक, श्री राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक, श्री कन्हैयालाल सिसोदिया प्रधानाध्यापक, श्री उमराव सिंह ठाकुर शिक्षक, श्रीमती रत्ना देवी मानवास सहायक शिक्षक, श्री श्यामनारायण शर्मा प्रधानाध्यापक, श्री कचरू सिंह बकोदिया प्रधानाध्यापक शामिल है। इस अवसर पर सरिता राठौर, नीना दुबे, टी गौरी, व्ही एन पाल, अशोक दुबे, माधव सिंह यादव, संजय सक्सेना, आशीष शर्मा, सतीश त्यागी, प्रदीप नांगिया, दीपक बिसोरिया, अरूशेन्द्र शर्मा, दिलीप राठौर, एच एन मिश्रा उपस्थित थे। अंत में आभार   श्री आलोक शर्मा ने व्यक्त किया।

शिषक ही करते है बेहतर जीवन का निर्माण : आनंद कटारिया 

sehore news
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिषक दिवस के रूप में मनाया जाता है| शिषक ही बच्चो को पीडीए लिखा कर जीवन जीने के अच्छे संस्कार देते है| आज शिषक दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर जिला भारतीय राष्ट्रिय छात्र संगठन ने नगर के विभिन्न महाविधालय में पहुच कर शिषको का सम्मान कर शिषक दिवस मनाया | एन.एस.यू.आई कार्यकर्ता शासकीय चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय पहुचे और प्राचार्य श्रीमती पुष्पा दुबे और प्राचार्य श्री मती उर्मिला सलूजा को साल श्री फल से सम्मान कर पुष्पगुच्छ भेट किया | ईएसआई प्रकार एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओ ने अन्य शिषण संस्थानों में पहुच कर शिषाको का सम्मान किया | इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया यूथ कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव मनीष कटारिया, पी.जी कालेज अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, कमलेश यादव मुस्तुफा अंजुम, सोनू विश्वकर्मा, दीपक सिसोदिया, यश यादव, अनुभव सेन, उत्तम जायसवाल, सोहेल लाला, दीपक मालवीय, देवराज सोलंकी, अखलेश बडोदिया, राहुल ठाकुर, सतप्रित कोर, भारती दोसिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |  

कोई टिप्पणी नहीं: