नयी दिल्ली 03अक्टूबर, अपनी मखमली आवाज से छह दशक से भी ज्यादा समय तक संगीत प्रेमियों को लुभाती रहीं बालीवुड की जानी मानी गायिका आशा भोसले का मोम का पुतला यहां मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है। आशा भोसले ने आज यहां खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा वह उन सभी लोगों के प्रति आभारी है जिन्होंने इतनी मेहनत और लगन के साथ उनकी जीवंत प्रतिमा बनायी है। उन्होंने मैडम तुसाद संग्रहायल के लोगों को उनकी प्रतिमा लगाने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके चाहने वालों के प्रेम और समर्थन के कारण ही आज उनकी यह प्रतिमा संग्रहालय में लगायी गयी है। उन्होने कहा कि दर्शक इसपर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं इसका उन्हें इतंजार रहेगा। संग्रहालय में आशा भोसले की प्रतिमा बालीवुड के कलाकारों के लिए बनायी गयी विशेष दीर्घा में प्रदर्शित की जाएगी। इस प्रतिमा में आशा भोसले लाल रंग की पाड़ वाली हल्के सुनहरे रंग की साड़ी पहने हुए गाने की मुद्रा में खड़ी दिखायी गयी हैं। संग्रहालय एक दिसंबर को दर्शकों के लिए खोला जाएगा।
मंगलवार, 3 अक्तूबर 2017
मैडम तुसाद संग्रहालय में आशा भोसले की मोम की प्रतिमा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें