मोदी कल जाएंगे हिमाचल प्रदेश, बिलासपुर एम्स की आधारशिला रखेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 अक्तूबर 2017

मोदी कल जाएंगे हिमाचल प्रदेश, बिलासपुर एम्स की आधारशिला रखेंगे

modi-will-go-to-himachal-pradesh-tomorrow
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। श्री मोदी ऊना में भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की भी आधारशिला रखेंगे । वह कांगडा के कांडोरी में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड की इस्पात प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन करेंगे । बाद में वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे । बिलासपुर का एम्स 750 बिस्तरों वाला होगा और इसकी लागत करीब 1350 करोड रूपये आयेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: