सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 31 अक्टूबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 अक्तूबर 2017

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 31 अक्टूबर

सरदार पटेल की जन्मतिथि पर अधिकारी/कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

sehore-news
जिले में 31 अक्टूबर 2017 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर मे कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिले समस्त कार्यालय प्रमुखों सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।


किसानो के साथ छलावा और अत्याचार बर्दाश्त नही- कुणाल चौधरी
  • युवा कांग्रेस ने शहर के मुख्य मार्गो से निकाली प्रभावी वाहन रेली

sehore news
सीहोर/ म०प्र० युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी टीकमगढ़ से मंदसौर तक किसानो की आवाज़ बुलंद करने निकले है उनकी किसान स्वाभिमान एवं आधिकार यात्रा आज सीहोर पहुची । सीहोर विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय भोपाल नाके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने श्री चौधरी का भव्य स्वागत किया गया । युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया की सीहोर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनो की उपस्थिति में किसान सभा का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, आष्टा नपा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, राकेश राय, ओमदीप, धर्मेन्द्र ठाकुर, ओम वर्मा, कमलेश कटारे, के यु कुरैशी, हरीश राठौर, मनोज पटेल, राजाराम बड़ेभाई, विष्णु प्रसाद राठौर, राजेन्द्र ठाकुर, भूरा यादव, बाबूलाल पटेल, केके गुप्ता, डॉ अनीस खान, ओमकार यादव शमीम अहमद, ममता त्रिपाठी, इरफ़ान बेल्डर, प्रीतम चौरसिया, शंकर खरे, रघुवीर दांगी, घनश्याम यादव, आशीष गुप्ता, मुकेश ठाकुर, अरुण राय, राजा यादव, मांगीलाल जाट सहित सभी नेताओ और जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई ने स्व० इंद्रा गाँधी जी की पुण्यतिथि एवं स्व० सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के अवसर पर भारत वर्ष के महान नेताओ को श्रधासुमन अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की । इसके बार छात्र संघ चुनावो में नवनियुक्त छात्र संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी, और मंजू दीवान सहित एनएसयुआई पदाधिकारियो का कांग्रेस द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा की देश के किसानो को प्रदेश सरकार लगातार जखम देने का कार्य कर रही है और केंद्र की भाजपा सरकार उस पर नमक छिड़कने का काम कर रही है किसान आन्दोलन के दौरान मंदसौर में छ: निर्दोष किसानो को गोलियों से मार दिया गया और कुछ दिनों पूर्व टीकमगढ़ में शांति पूर्ण आन्दोलन कर रहे किसानो और थाने मे कपडे उतरवा कर मारा गया। कार्यक्रम को अन्य नेताओ ने भी संबोधित किया । इसके बाद युवा कांग्रेस की किसान स्वाभिमान एवं आधिकार बाइक यात्रा नगर के इंग्लिशपूरा कोतवाली चौराहा मैंन रोड लिसा टाकीज चौराहा से मंडी होते हुए चाँदबढ़ पहुची यात्रा में बहुत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने हाथो में झंडे लिए नारे लगाते बाइको से प्रभावी रेली निकाली । रेली के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी का जगह जगह स्वागत किया गया । युवा कांग्रेस की किसान स्वाभिमान एवं आधिकार यात्रा में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, मो शाकिर, बहादुर परमार, विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष बिर्जेश पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बुदनी अजय पटेल, आष्टा धर्मेन्द्र मेम्दाखेदी, एन एस यु आई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया, राहुल ठाकुर, तुलसी राठौर, मनीष कटारिया, देवेन्द्र ठाकुर, पियूष मालवीय, शुभम कचनेरिया, हरीश त्यागी, पंकज शर्मा, भगत तोमर, अभिषेक शर्मा, घनश्याम मीणा, हरगोविंद सिंह दरबार, सन्नी यादव, राहुल पांडे, अभिषेक त्यागी, विशाल मालवीय, प्रणय शर्मा, आदित्य उपाध्याय, लोकेन्द्र वर्मा, इश्वर ठाकुर, पन्नू खत्री, बिनेश चौहान, नवेद खान, नायब खान, बिक्का शुर्यवंशी, राहुल गोस्वामी, कमलेश यादव, मोहित किंगर, रवि मालवीय, गोविन्द मीणा, गजराज परमार, रवि चौधरी, निखिल पटेल, गौरव आजाद, सोनू विश्वकर्मा, मनीष मेवाडा, म्रदुल शर्मा, उत्तम जयसवाल, सूर्यांश जादौन, अखिलेश पाटीदार, यश यादव, जीत कुशवाहा, लकी पांडा, विराट यादव, विनीत त्यागी, विक्रम दांगी, अरविन्द दांगी, राजेश यादव, शोभित राय, रजत मेवाडा, जयसिंह भारती,राजेंद्र राजपूत, विकास राजपूत, गोलू ठाकुर, विनीत त्यागी, अनिल सेन, तनिष त्यागी, सौरभ राय, गब्बर मेवाडा, विजय मीणा, जुनेद खान, महेंद्र दांगी, अरुण मीणा, मो फ़राज़, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  

कोई टिप्पणी नहीं: