मधुबनी : भारत-नेपाल संयुक्त समिति की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

मधुबनी : भारत-नेपाल संयुक्त समिति की बैठक

Indo-nepal-talk-janakpur
भारत-नेपाल संयुक्त समिति की बैठक शुक्रवार दिनांक 17.11.2017 को जनकपुरधाम स्थित होटल वेलकम के सभागार बैठक आयोजित की गयी। श्री दिलीप कुमार चापागाई,सीडीओ धनुषा के द्वारा भारतीय टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में 07.12.2017 को नेपाल में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, बोर्डर सीलिंग, एवं असामाजिक तत्वो की गतिविधियों को रोकने हेतु चर्चा की गयी। उक्त बैठक में नेपाल की ओर से सीडीओ/एसपी, धनुषा,सिरहा,सप्तरी एवं महोत्तरी भाग लिए। इसके अतिरिक्त कॉन्सुलेट जेनरल, वीरगंज(नेपाल) भी भाग लिए। भारत की ओर से श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी श्री दीपक वरनवाल,आरक्षी अधीक्षक,मधुबनी के अतिरिक्त  अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी,जयनगर एवं फुलपरास के साथ-साथ एसएसबी जयनगर एवं राजनगर के सहायक समादेष्टा भी भाग लिए। बैठक में चुनाव के मद्देनजर 72 घण्टे पूर्व बॉर्डर सीलिंग करने पर निर्णय लिया गया। तथा मानव व्यापार,जाली नोट, नो-मेंस लैंड पर अतिक्रमण हटाने एवं क्षतिग्रस्त एवं गायब  बोर्डर पीलर का संयुक्त सत्यापन विषय पर भी चर्चा की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: