कृष्णा सोबती को मिलेगा इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

कृष्णा सोबती को मिलेगा इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार

krishna-sobti--will-be-honored-gyanpith-award
नयी दिल्ली 03 नवंबर, हिन्दी की प्रख्यात लेखिका कृष्णा सोबती को इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है। भारतीय ज्ञानपीठ के निर्णायक मंडल की आज यहां हुई बैठक में 92 वर्षीय श्रीमती सोबती का चयन किया गया। यह बैठक हिन्दी के सुप्रसिद्ध मार्क्सवादी आलोचक डॉ. नामवर सिंह की अध्यक्षता में हुई। श्रीमती सोबती को साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने का फैसला लिया गया।निर्णायक मंडल में सर्वश्री गिरीश्वर मिश्र, शमीम हनफी, हरीश त्रिवेदी, रमाकांत रथ और भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक लीला धर मंडलोई आदि शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: