गुजरात सरकार के पांच मंत्री चुनाव में हारे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

गुजरात सरकार के पांच मंत्री चुनाव में हारे

5-minister-lost-in-gujrat
अहमदाबाद, 18 दिसंबर, गुजरात की भाजपा सरकार के पांच मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है । उन्हें कांग्रेस उम्मीदवारों ने मात दी है । हालांकि, भाजपा को गुजरात में साधारण बहुमत प्राप्त हुआ है । हारने वाले पांच मंत्रियों में आत्माराम परमार और चिमनभाई सपरिया कैबिनेट मंत्री हैं । प्रदेश भाजपा के बड़े दलित चेहरे परमार को बोटाड जिले की गधाड़ा (एससी) सीट पर कांग्रेस के प्रवीणभाई मारू ने करीब 9,500 वोटों से हराया । सपरिया को जमजोधपुर सीट पर कांग्रेस के चिरागभाई कलारिया ने हराया । कलारिया को 64,212 जबकि सपरिया को 61,694 वोट मिले । गुजरात सरकार में राज्य मंत्री शंकर चौधरी, केशाजी चौहान और शब्द शरण तडवी भी अपनी-अपनी सीटों पर जीतने में नाकाम रहे । चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार जेनीबेन ठाकोर ने हराया । चौधरी को 95,673 जबकि ठाकोर को 1,02,328 वोट मिले। देवदार सीट से भाजपा उम्मीदवार चौहान महज 972 वोटों से हारे । उन्हें कांग्रेस के शिवाभाई भूरिया ने हराया । भूरिया को 80,432 जबकि चौहान को 79,460 वोट मिले । तडवी को नांदोड (एससी) सीट पर कांग्रेस के प्रेमसिंह वसावा ने मात दी । वसावा को 81,849 जबकि तडवी को 75,520 वोट मिले ।

कोई टिप्पणी नहीं: