उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में भाजपा ने फहरायी विजय पताका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में भाजपा ने फहरायी विजय पताका

bjp-achieves-victory-in-up-municipal-electio
लखनऊ, 01 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिटमस टेस्ट माने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम की 16 सीटों में से 14 पर जीत दर्ज की है जबकि दो सीटें बहुजन समाज पार्टी को मिली है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिये पहली परीक्षा माने जा रहे नगर निगम के इस चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया है हालांकि नगर पालिका और नगर पंचायत में बहुजन समाज पाटी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों ने जोरदार टक्कर दी है। कांग्रेस हालांकि इस चुनाव में फिर से फिसड्डी साबित हुयी है। नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार शामिल सहारनपुर नगर निगम की मेयर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा कर लिया है। अयाेध्या में भी भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने सपा की लोकप्रिय उम्मीदवार किन्नर गुलशन बिंदु को पटखनी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: