दुबई में इतिहास बनाने से चूक गई सिंधू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 दिसंबर 2017

दुबई में इतिहास बनाने से चूक गई सिंधू

dubai-world-superseries-final-pv-sindhu-goes-down-to-akane-yamaguchi
दुबई, 17 दिसंबर, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू 10 लाख डॉलर की इनामी राशि वाले दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को जापान की अकाने यामागुची से कड़े संघर्ष में हारकर खिताब जीतने से चूक गईं। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की सिंधू ने दूसरे नंबर की यामागुची से पहला गेम जीत लिया लेकिन अगले दो गेम हारकर खिताब जीतने का मौका गंवा बैठी। जापानी खिलाड़ी ने एक घंटे 34 मिनट में 15-21, 21-12, 21-19 से मुकाबला जीतकर सिंधू से ग्रुच चरण में हुई हार का ना केवल बदला चुकाया बल्कि साल के इस अाखिरी टूर्नामेंट में खिताब भी अपने नाम कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: