फिल्म निर्माता-निर्देशक , अभिनेता नीरज वोरा का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

फिल्म निर्माता-निर्देशक , अभिनेता नीरज वोरा का निधन

filmmaker-director-actor-neeraj-vora-passed-away
मुंबई 14 दिसम्बर, अभिनेता लेखक निर्देशक और निर्माता नीरज वोरा का आज यहां निधन हो गया। वह पिछले दस माह से कोमा में थे।  चौवन वर्षीय श्री नीरज का जन्म 22 जनवरी 1963 को गुजरात के भुज में हुआ था। उन्हें पिछले साल अक्तूबर में दिल का दौरा और मस्तिष्काघात हुआ। इसके बाद उन्हें दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी भर्ती कराया गया था। वह फिल्म जगत में 1984 से 2016 तक सक्रिय रहे। उन्होंने आमिर खान की रंगीला का लेखन किया।  श्री नीरज ने खिलाड़ी 420 फिर हेराफेरी का निर्देशन किया। अक्टूबर में पिछले साल जब उन्हें दौरा पड़ा , उस दौरान वह हेराफेरी 3 पर काम कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: