मधुबनी : आम आदमी पार्टी ने मनाया गणतंत्र दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

मधुबनी : आम आदमी पार्टी ने मनाया गणतंत्र दिवस

aap-madhubani-celebrate-republic-day
मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) आज दिनांक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में रूप में प्रदेश प्रवक्ता अभयानंद झा उपस्थित थे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के उपरांत कार्यकताओं ने एक आवश्यक बैठक किया जिसमें राज्य कमिटी के द्वारा लिये गए निर्णय को रखा गया। एवं आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार पर कार्य योजना तैयार किया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष ललित राज यादव, जिला उपाध्यक्ष एहतेशाम अहमद एवं गणपति चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश पंजियार, मधुबंज विधानसभा प्रभारी मोहम्मद जावेद, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं सचिव अमित कुमार आदि उपास्थि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: