मधुबनी (आर्यावर्त डेस्क) 28 जनवरी, आज दिनांक 28 जनवरी 2018 को आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी के नगर कमिटी का गठन किया गया| सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद के लिए फणीन्द्र झा को चयनित किया गया| नगर सचिव के पद पर दयाशंकर ठाकुर को चयनित किया गया एवं नगर के कोषाध्यक्ष के रूप में धीरज भगत को चयनित किया गया| पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभयानंद झा की उपस्थिति रही| साथ ही इस समारोह में जिला कमिटी के उपाध्यक्ष गणपति चौधरी, एहतेशाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष ललित राज यादव, जिला कमिटी के संगठन सचिव मोहम्मद जावेद, जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी मुकेश पंजियार भी उपस्थित थे| अभयानंद झा ने कहा की भारत वर्तमान में युवाओं का देश है| लेकिन युवाओं के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर पा रही है| सारी घोषणा सिर्फ कागजों में कैद है| जमीनी हकीकत सर्वथा भिन्न है| ऐसे में जरुरत है की युवा इस देश के सक्रीय राजनीति में अपनी सहभागिता दे| युवाओं के लिए युवाओं की ही लड़ना होगा| चाहे वो शिक्षा हो, रोजगार हो, स्वास्थ्य हो या अन्य विषय हो मधुबनी के युवा वर्ग पलायन करने को अभिशापित हैं| इस तस्वीर को बदलने की आवश्यकता है| जिसमें युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है| नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष फणीन्द्र झा ने कहा की चाहे वो नगर परिषद् में व्याप्त भ्रष्टाचार की समस्या हो या फिर राशन किरासन की समस्या हो| आम आदमी पार्टी हर सामाजिक मुद्दे पर गंभीर है और हम जनता के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे| देश के वर्तमान हालत को देखते हुए हम संकलिप्ती हैं की भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार के लिए हम सदैव संघर्ष करेंगे| नगर सचिव दयाशंकर ठाकुर ने कहा की आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नगर में संगठन को मजबूत किया जायेगा एवं बूथ स्तर तक कमिटी का निर्माण किया जायेगा|
सोमवार, 29 जनवरी 2018
मधुबनी : आम आदमी पार्टी का नगर कमिटी का गठन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें