शादी के बाद काम के लिए मुंबई लौटीं अनुष्का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

शादी के बाद काम के लिए मुंबई लौटीं अनुष्का

after-marriage-work-return-mumbai-anushka
नयी दिल्ली 08 जनवरी, क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी और दक्षिण अफ्रीका में हनीमून मनाने के बाद मुंबई में आज काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर नायाब अंदाज स्वागत किया गया। काम पर वापस लौंटी अनुष्का का स्वागत करने के लिए वैनिटी वैन को फूलों से सजाया गया। फूलों के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी वैन में सजायी गयी थी। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत स्वागत के लिए शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय और फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि अनुष्का पिछले महीने 11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद विराट के साथ हनीमून मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका गयी थीं। विराट की क्रिकेट के मैदान पर वापसी के बाद अनुष्का कल शाम मुंबई पहुंचीं थीं और आज काम शुरु करने के लिए फिल्म ‘जीरो’ के सेट पर पहुंचीं। शादी-हनीमून और फिर रिसेप्शन के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में अनुष्का शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: