मधुबनी : अंधराठाढी मे 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम से संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जनवरी 2018

मधुबनी : अंधराठाढी मे 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम से संपन्न

celebrate-republic-day-at-andhrathadi
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी। प्रखण्ड मे 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह धुमधाम से संपन्न हो गया। मुख्य समारोह प्रखंड परिसर में संपन्न हुआ। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख शुभेश्वर यादव, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय पर विधानपार्षद सह पूर्व शिक्षा मंत्री राम लखन राम रमन, रेफरल अस्पताल पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश ठाकुर, स्व रामफल चौधरी स्मृति स्थल पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष गोविंद मेहता, अंधराठाढी थाना पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, रूद्रपुर थाना पर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, भाजपा कार्यालय पर हरिशंकर राय, कॉग्रेस कार्यालय पर जिप शुभंकर झा, जदयू कार्यालय पर अजीत कुमार महतो , राजद कार्यालय पर मो कमरुजम्मा, सफी कोचिंग पर पूर्व विधायक रामावतार पासवान, लोजपा कार्यालय पर सत्यनारायण शर्मा, डॉ जगन्नाथ मिश्र संस्कृत महाविद्यालय पर गणेश मिश्र, उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय पर पस्टन पर परमेश्वर भंडारी और विजय कुमार, मदनेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय पर प्रधानाचार्य डॉ सीताचरण झा, मदरसा हम्फिया अरबी कॉलेज जमैला गिदरगंज पर रहमतुल्लाह शम्सी कासमी , सेंट जेवियर स्कूल गोरगामा पर वंदना कुमार, ज्ञान भारती स्कूल नानौर पर अमर कुमार, खादी भंडार पर राजनारायण उर्फ़ छोटू राय, पंचायत कार्यालय अंधराठाढी दक्षिण पर मुखिया महेंद्र राय, गौड़ अंधरा में मुखिया अरविन्द चौधरी, कर्णपुर में मुखिया राजाराम कामत, प्राथमिक विद्यालय ठाढी पर प्रधानाध्यापिका कृष्णा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय देवहार पर प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन चौधरी, अंधराठाढी दक्षिण पैक्स पर अध्यक्ष संजय कुमार झा, मरुकिया पैक्स पर राम गुलाम भंडारी, कुमार टाकीज परिसर में संजय चौधरी, मध्य विद्यालय ठाढी पर चंदेश्वर मंडल,  ग्राम कचहरी मदना पर सरपंच जहाँ आरा, रामलोचन साहू सहित सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानो में प्रधानो, महादलित मुहल्लो में बुजुर्गो, सभी पंचायत कार्यालय पर मुखिया, ग्राम कचहरी पर सरपंचो ने शान से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली वच्चो द्वारा मनोरम झॉकीयॉ निकाली गयी और जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

कोई टिप्पणी नहीं: