बिहार में सर्दी का कहर जारी , पूर्णिया में पारा 1.2 डिग्री तक लुढ़का - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

बिहार में सर्दी का कहर जारी , पूर्णिया में पारा 1.2 डिग्री तक लुढ़का

cold-bihar-purnia-1.2-degree
पटना 08 जनवरी, बिहार में पटना समेत कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड से आज भी लोग बेहाल रहे। हालांकि कई जिलों में खिली धूप ने लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर दी। मौसम विभाग से यहां मिली सूचना के अनुसार, पूर्णिया जिले में आज का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक रिकार्ड है। इसी तरह पटना का न्यूनतम तापमान आज सुबह साढ़े आठ बजे 5.6 , गया 4.1 और भागलपुर 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 21.7, पटना 17.8, भागलपुर 16.8 और पूर्णियां 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग का कहना है कि प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुयी है। अगले 24 घंटे में सुबह के समय प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा बना रहेगा। रात के समय तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: