मैसुरु 25 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कर्नाटक में भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार का किला ढहने और भाजपा की सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा हो जाएगा। वह आज श्री शाह ने यहां “परिवर्तन रैली” को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेसी सरकार सभी स्तरों पर भ्रष्ट है। राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। श्री शाह ने भाजपा की रैली को कथित रूप से विफल के लिए विभिन्न संगठनों के आहूत बंद का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारामैया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा ही प्रयास चार फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक की सत्ता हासिल करने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार से सिर्फ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खुश हैं। कांग्रेस सरकार के समर्थन में समाज का कोई भी वर्ग नहीं है चाहे वह महिला, किसान, युवा या फिर ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के लोग और सभी कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। श्री शाह ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेसी सरकार इतिहास के कूड़ेदान में फेंकने लायक है क्योंकि सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है तथा प्रशासन सभी स्तरों पर अक्षम है।
गुरुवार, 25 जनवरी 2018
कर्नाटक में कांग्रेस शासन का अंत निकट : अमित शाह
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें