अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी।प्रखंड मुख्यालय स्थित कोसी निरीक्षण भवन परिसर में मंगलवार को वार्ड वार्ड महा संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आलम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद आलम ने कहा कि जन जागरुकता के अभाव के कारण समाज में दहेज और बल बिबाह जैसी कुरीतियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आलम ने कहा जिस प्रकार हमने अपना समर्थन शराब बंदी के पक्ष में दिया था, उसी प्रकार बाल विवाह व दहेज प्रथा को ख़त्म करने में अपना सहयोग दें। बैठक के बाद वार्ड सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाने का भी पूर्वाभ्यास किया। वार्ड सदस्यों ने कोसी निरीक्षण भवन परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक एक रैली भी निकाली। प्रखंड कार्यालय परिसर पर इस रैली को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि 21 जनवरी को प्रस्तावित रैली का उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि बाल विवाह और दहेज किस तरह हमारे समाज को खोखला कर रहा है। हम सब मिलकर समाज से इसे जड़ मूल से नष्ट करने का संकल्प लें। इस कोढ़ को समाज से समूल नष्ट करने में हमारी महिलाएं और आम लोग अहम भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में मदन झा, प्रदीप चौधरी, रामधनी देवी, ओम प्रकाश, लजीना खातून, राम परीक्षण ठाकुर, गंगाई मंडल, राजेश कुमार, रजाउल राइन, इंदु देवी, विशेश्वर यादव, अशोक कामत, रमेश कुमार, राजेंद्र राम, जगदेव यादव, सहाती देवी, दिनेश कुमार ठाकुर, तिलाय कामत, ललित कुमार, धर्मबिजय यादव, दुखी चौधरी, मंगल शाफी, मदन कुमार, जुमनी खातून ,मोo ईसा, नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोo इस्माइल नदाफ, कमलेश झा, श्याम कुमार, राधा कृष्ण झा, सरोज कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, ममता देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे।
मंगलवार, 16 जनवरी 2018
मधुबनी : वार्ड महा संघ ने की मानव श्रृंखला की रियल शहर
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें