नई दिल्ली 09 जनवरी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज बताया कि मोदी सरकार लगातार दूसरे साल भारत के हज कोटे में बढ़ोत्तरी कराने में सफल हुई है और आजादी के बाद पहली बार देश से रिकॉर्ड एक लाख 75हजार 25 यात्री हज के लिए जायेंगे। श्री नकवी ने कहा कि तीन साल पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय भारत का हज कोटा एक लाख 36 हजार 20 था जो पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ एक लाख 75 हजार 25 हो गया है। सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 2017 में बढ़ा कर एक लाख 70 हजार 25 कर दिया था। श्री नकवी ने भारत के कोटे में बढ़ोत्तरी के लिए दो पवित्र मस्जिदों के सरबरा सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद एवं सऊदी अरब की सरकार को भारत सरकार एवं यहाँ के लोगों की तरफ से धन्यवाद दिया। पिछले दिनों सऊदी अरब के मक्का में श्री नकवी एवं सऊदी अरब के हज एवं उम्रा मंत्री मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन के द्वारा हज 2018 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद भारत के हज कोटे में बढ़ोतरी का फैसला आया है।
बुधवार, 10 जनवरी 2018
भारत का हज कोटा पांच हजार बढ़ा,रिकाॅर्ड हाजी जाएंगे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें