अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी। मुख्यालय के कोसी निरीक्षण भवन परिसर में शुक्रवार को सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व प्रमुखपति वसीम अहमद ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र की रिहाई पर प्रसंसा व्यक्त करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि न्यायालय की इस निर्णय से अंधराठाढ़ी के साथ साथ पूरे मिथिलांचल में हर्ष है। अंधराठाढ़ी अपने कर्मपुत्र की जीत पर गौरवान्वित है। बैठक को संबोधित करते हुए वसीम अहमद ने कहा कि विरोधी इस निर्णय पर जातिवादी राजनीति कर रहा है। ये न्यायपालिका का अपमान है। डॉ जगन्नाथ मिश्रा की रिहाई पर न्यायपालिका पर सवाल उठाकर ऐसे लोग कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। बैठक में शामिल पूर्व प्रमुख श्रीमती अफसाना खातून ने डॉ मिश्र को बधाई देते हुए उनके लंबे जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में मौजूद पूर्व प्रिंसिपल श्यामानंद झा, पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा, शिव चंद्र झा उर्फ बौआजी, रामाशीष मंडल, नागेंद्र मिश्र, कृष्ण मोहन चौधरी, संतोष कुमार विनोद गिरी, उपेंद्र पासवान, राजेश्वर मिश्र, पंसस देवचन्द्र कामत, मुखिया राजेश कुमार मिश्र, रविन्द्र कुमार चौधरी, सुभाष झा, मनोज साफी, अबध नारायण आज़ाद आदि लोगों ने कहा कि सब जानते हैं कि निर्दोष होने के बाद भी डॉ मिश्र को लगातार चारा घोटाले में साजिश का शिकार होना पड़ा है। अदालतें कभी भी जाति और मजहब के आधार पर अपने फैसले नही सुनाती है। जब आरोप अलग अलग हैं तो कोर्ट का फैसला एकसमान कैसे हो सकता है। आखिर मुश्किल भरे लंबे वक्त के बाद डॉ मिश्र को इंसाफ मिला है मगर राजद इस पर भी स्वार्थ की जातिवादी राजनीति कर रहा है। मगर ईश्वर के घर देर होती है पर इंसाफ जरूर मिलता है। मौके पर डॉ मिश्र के दर्ज़नो समर्थक और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शनिवार, 6 जनवरी 2018
मधुबनी : सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें