मधुबनी, 5, जनवरी, राज्य व्यापी बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान के प़क्ष में दिनांक 21 जनवरी 2018 को आयोजित मानव श्रृंखला के वातावरण निर्माण हेतु शुक्रवार को समाहरणालय के समीप जिला पदाधिकारी मधुबनी के नेतृत्व में सदर थाना मधुबनी से वाट्सन उच्च विद्यालय मधुबनी तक मानव श्रृंखला बनाकर माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता, विनोद कुमार पंकज, पंकज कुमार , विभिन्न संभाग के वरीय लिपिक, सभी प्रखंड के सेक्षन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता श्री संजय कुमार, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक श्री रंजीत कुमार, मुख्य साधन देवी, श्री उमेष कुमार, प्रखंड षिक्षा पदाधिकारी रहिका, श्री कृष्ण मोहन ठाकुर, प्र0अ0 राजीव कुमार, सतीष कुमार सिंह सुनील कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाकर मानव श्रृंखला उत्साह पूर्वक वनाये। इस मानव श्रृंखला माॅक ड्रिल में रहिका प्रखंड के सभी टोला सेवक, तालिमी मरकज स्वंयसेवक, मुख्यालय स्थित सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय के सभी षिक्षिका/षिक्षक पूरे मनोयोग एवं उत्साव से भाग लिया। बाल विवाह एव ंदहेज उन्मूलन के प़क्ष में व्यापक जन समर्थन तथा उत्साह आम लोगों देखा गया। इस मानव श्रृंखला में डिस्ट्रीक्ट कमांडेंट होमगार्ड डा0 अषोक कुमार भी भाग लियंे। जिला पदाधिकारी मधुबनी, के कुषल नेतृत्व में सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा कर्मी ने पूरे में मानव श्रृंखला में भाग लेने तथा इस सामाजिक बुराई को दूर करने का संकल्प लिया गया। मानव श्रृंखला आयोजन के सफल आयोजन तथा वातावरण निर्माण एवं निगरानी हेतु शुक्रवार दिनांक 05.01.18 से समाहरणालय, मधुबनी स्थित सभाकक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष सं0 06276-224425 है। इस नियंत्रण कक्ष में षिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018
मधुबनी : मानव श्रृंखला बनाकर माॅक ड्रिल का आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें