राजौरी में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जनवरी 2018

राजौरी में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

pak-violates-truce-soldier-martyred-in-rajouri
जम्मू 13 जनवरी, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। यह जवान लांस नायक योगेश मुरलीधर भड़ाना(28) महाराष्ट्र में धुले जिले के खलाने गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी पूनम योगेश है।  प्रवक्ता ने कहा कि शहीद जवान बहादुर और जिम्मेदार सैनिक था। देश उसके सर्वोच्च बलिदान और समर्पण का हमेशा कर्जदार रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: